केन्द्र की मनमोहन सिंह की सरकार किसानों को तबाह करने पर तुली हुई है। किसान और कृषि से संबंधित हाल में लिए गए तमाम फैसले इसी बात का संकेत दे रहे हैं। हो सकता है यह सरकार गांवों के बदले शहर बसाने के अपने घोषित इरादे को पूरा करने के लिए ऐसा कर रही हो। शायद उसकी यह सोच हो कि किसान खेती छोड़ देंगे तो गांव भी उजड़ जाएंगे।
केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया सबसे ताजा किसान विरोधी फैसला गैर-बासमती चावल और मक्के के बीजों के निर्यात की अनुमति देना है। गौरतलब है कि सरकार ने चावल और मक्का के निर्यात पर पाबंदी लगा रखी थी। उन अनाजों के निर्यात पर पाबंदी अभी जारी रहेगी, अनुमति सिर्फ बीजों के निर्यात को मिली है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बीज के इन पैकेटों पर साफ-साफ लिखा होगा कि ये मानव उपभोग के लायक नहीं हैं। बयान में कहा गया है कि पैकेट पर यह भी लिखा होगा कि इन बीजों में केमिकल मिला हुआ है, लिहाजा यह न तो मानव के उपभोग के काबिल हैं और न ही इनका इस्तेमाल चारे के रूप में किया जा सकता है।
लाख माथापच्ची करने पर भी इस निर्णय का औचित्य हमारी समझ में नहीं आया। आखिर किसके हित में यह फैसला लिया गया? प्रत्यक्ष तौर पर तो इस फैसले से दो को ही लाभ होता दिख रखा है- बीज उत्पादक कंपनियों को और विदेशी किसानों को। तो हम मान लें कि हमारी सरकार को अनाज उपजानेवाले अपने देश के किसानों से अधिक चिंता अनाजों की तिजारत करनेवाले कृषि निर्यातकों और विदेशी किसानों की है। कहीं इस फैसले द्वारा अनाज निर्यातकों को भ्रष्टाचार की पतली गली तो मुहैया नहीं करायी जा रही? कहीं ऐसा तो नहीं कि निर्यातित पैकेटों पर लिखा होगा 'केमिकल मिला बीज' और उनके अंदर भरा रहेगा 'खाने लायक अनाज'!
जहां तक भारत के किसानों की बात है तो यह फैसला उनके हित में तो नहीं ही है। इसके विपरीत इस तरह का निर्णय लेना खुद ही जान दे रहे उस समुदाय का गला घोंटने के समान है। आप स्वयं सोच कर देखें। चावल और मक्का के निर्यात पर पाबंदी के पक्ष में केन्द्र सरकार का तर्क है कि इससे महंगाई की ऊंची दर काबू में रहेगी। सरकार का कहना है कि इन अनाजों के निर्यात पर पाबंदी से देसी बाजार में इनकी आपूर्ति बनी रहेगी, लिहाजा कीमत में बढ़ोतरी की गुंजाइश नहीं होगी। क्या यही तर्क गैर-बासमती धान और मक्का के बीजों पर भी लागू नहीं होता? क्या उनके निर्यात की अनुमति से देसी बाजारों में उनकी आपूर्ति कम नहीं होगी और लिहाजा उनकी कीमतें नहीं बढ़ेंगी?
क्या विडंबना है? सरकार को किसानों के लिए सस्ता बीज मुहैया कराना चाहिए तो उलटे वह उसे और अधिक महंगा करने का उपाय कर रही है। बढ़ती महंगाई के दौर में किसानों के जीवन निर्वाह के खर्च और कृषि लागत में पहले ही काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। बीज के मामले में तो किसानों का जमकर शोषण हो रहा है। कई कंपनियां उनसे बीज पर ढाई हजार फीसदी से भी अधिक मुनाफा वसूल कर रही है। क्या अभी भी सरकार का मन नहीं भरा?
अरे, माननीय प्रधानमंत्री मनमोहन जी, कुछ तो रहम कीजिए देश के किसानों पर। आखिर कितना और कब तक गला दबाएंगे इस निरीह समुदाय का? जो खुद ही आत्महत्या कर रहा, उसका गला क्या दबाना? सही बात है, सरकार सरकार है, वह जो चाहे करे। लेकिन आपकी सरकार किसान हितैषी होने का दावा भी तो करती है। आप लोगों ने ही तो नारा दिया है- कांग्रेस का हाथ, अन्नदाता के साथ?
Showing posts with label जिंस. Show all posts
Showing posts with label जिंस. Show all posts
Saturday, August 23, 2008
Tuesday, July 22, 2008
तो कृत्रिम कमी बनाकर बढ़ाये गये चीनी के दाम !
आपने महसूस किया होगा कि पिछले कुछ दिनों से चीनी के लिये आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। ऐसा तब है जब कि धान व गेहूं की तरह चीनी के भी रिकार्ड उत्पादन की संभावनाएं हैं। ऐसा भी नहीं कि आपके अधिक कीमत देने से गन्ना उत्पादक किसानों को उनके उपज की बेहतर कीमत मिल रही है। इसके विपरीत वे तो उचित कीमत नहीं मिलने की वजह से इसकी खेती से विमुख हो रहे हैं। किसान गन्ना की खेती छोड़ देंगे तो उनका जो नफा नुकसान होगा सो होगा, भविष्य में चीनी की कीमतें भी आम उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर हो जायेंगी। आखिर कौन है इन सबके लिये दोषी? पढिये राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित एजेंसी की यह खबर और खुद फैसला कीजिए :
चालू सीजन में चीनी के रिकार्ड उत्पादन की संभावनाओं के बावजूद खुले बाजार का कोटा उम्मीदों से कम जारी किए जाने से पिछले माह चीनी कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि मंत्रालय के हाल में ही जारी किए गए अनुमान के मुताबिक अक्टूबर 2007 से सितम्बर 2008 तक के चीनी के सीजन में इसका उत्पादन 350 लाख टन तक पहुंच सकता है।
कारोबारियों के अनुसार बीते सप्ताहांत में थोक बाजारों में चीनी एस के दाम 1710-1800 रूपए, चीनी एम के दाम 1710-1750 रूपए और मिल डिलीवरी के दाम 1500-1600 रूपए प्रति क्विंटल तक चढ़ गए जबकि एक माह पूर्व चीनी एस 1540-1580 रूपए, चीनी एम 1550-1600 रूपए और मिल डिलीवरी 1340-1465 रूपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी बेची जा रही थी। कारोबारियों का कहना है कि बाजार में चीनी की आवक कम हो गई है जबकि मांग पहले के स्तर पर टिकी हुई है। इस वर्ष की शुरूआत में थोक बाजार में चीनी की कीमतें 1440 रूपए प्रति क्विंटल थी।
जानकारों का मानना है कि गन्ने का रकबा घटने से भी चीनी की कीमतों को समर्थन मिला है। सरकार के इस चालू वर्ष के फसल उत्पादन के चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार गन्ने की बुआई का रकबा घट रहा है और इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले अभी तक 4.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की चुकी है। इस बीच सरकार ने जुलाई से सितम्बर की तिमाही की अवधि के लिए अपेक्षा से कम कोटा जारी किया है। सरकार ने इस अवधि के लिए 30 लाख टन चीनी खुले बाजार के लिए जारी है।
कारोबारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लगभग 44 लाख टन चीनी का कोटा जारी करने की संभावना थी लेकिन कोटा कम जारी होने से बाजार में चीनी के दाम चढ़ने शुरू हो गए हैं। कुछ समय पहले तक जहां चीनी मिलें अपना माल बेचने के लिए आमादा थी वहीं बदली हुई परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने आपूर्ति रोक दी है और बाजार के वर्तमान भावों पर माल बेचने के लिए तैयार नहीं है। इससे बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर दाम बढ़ा दिए गए हैं।
उधर किसानों ने पिछले साल के गन्ने का भुगतान नहीं होने के कारण इस वर्ष इसकी अपेक्षाकृत कम बुआई की है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार किसान गन्ने के रकबे पर तिलहन की खेती कर रहे हैं। पिछले कई वर्षो से चीनी के अतिरेक उत्पादन का लाभ किसानों का नहीं मिल सका और उनके गन्ने की कीमत सही समय पर नहीं मिल पाई। अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन के अनुसार वैश्विक स्तर पर चीनी के उत्पादन में वृद्धि होगी। चालू वर्ष में एक करोड़ 11 लाख टन अधिक चीनी का उत्पादन होगा जिसका असर इसके दामों पर पडे़गा।
भारत विश्व में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश होने के साथ-साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है। जानकारों का कहना है कि यदि देश में चीनी का उत्पादन इसी तरह से जारी रहा तो शीघ्र ही भारत सर्वाधिक उत्पादन करने वाले देश ब्राजील को पीछे छोड़ देगा।

Subscribe to:
Posts (Atom)
-
आज के समय में टीवी व रेडियो पर मौसम संबंधी जानकारी मिल जाती है। लेकिन सदियों पहले न टीवी-रेडियो थे, न सरकारी मौसम विभाग। ऐसे समय में महान कि...
-
मेरे प्रिय कवि केदारनाथ अग्रवाल की एक कविता है : गांव की सड़क शहर को जाती है, शहर छोड़कर जब गांव वापस आती है तब भी गांव रहता है वही गांव, का...
-
मीडिया में पिछले दिनों प्रोफेसर विजय भोसेकर की खबर आयी थी, जिसे शायद आपने देखा हो। गोल्ड मेडल से सम्मानित भारत का यह कृषि वैज्ञानिक इन दिन...
-
भाषा का न सांप्रदायिक आधार होता है, न ही वह शास्त्रीयता के बंधन को मानती है। अपने इस सहज रूप में उसकी संप्रेषणयीता और सौन्दर्य को देखना हो...
-
पिछले कुछ दिनों से कोसी नदी की बाढ़ से उत्तरी बिहार में मची तबाही की खबरों को पढ़-देख कर कर मन में उमड़ रहे भावों ने कब एक लघुकथा का शक्ल ...
-
दाने दाने पर लिखा है, खानेवाले का नाम। यह कहावत आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन अब हमें उस समय के लिए तैयार रहना चाहिए, जब कहना पड़े, 'दाने ...
-
लोग समझते हैं कि सरकार किसानों को राहत पहुंचा रही है, और माल चला जाता है कुछ लोगों की जेब में। आप के द्वारा दिया गया जो टैक्स देश के विकास ...
-
आज पहली बार हमारे गांव के मैनेजर बाबू को यह दुनिया अच्छे लोगों और अच्छाइयों से भरी-पूरी लग रही है। जिन पढ़े-लिखे शहरी लोगों को वे जेठ की द...
-
यदि आपकी पर्यटन व तीर्थाटन में रुचि है तो आपको कैमूर पहाड़ पर मौजूद मुंडेश्वरी धाम की यात्रा एक बार अवश्य करनी चाहिए। पहाड़ की चढ़ाई, जंगल...