पुरा पाषाणकालीन मानव द्वारा खेती और पशुपालन आरंभ करने के साक्ष्य भले न मिले हों, लेकिन उनके कलाप्रेम के प्रमाण मिलते रहे हैं। उनके बनाए चित्रों के नमूने दुनिया भर में गुफाओं व शैलाश्रयों में मिले हैं। हाल ही में दक्षिण जर्मनी में एक ऐसी महत्वपूर्ण खोज हुई है, जिससे उस युग के मानव के संगीत से जुड़ाव की जानकारी मिलती है।
जर्मनी में खोजकर्ताओं ने लगभग 35 हज़ार साल पुरानी बांसुरी खोज निकाली है और कहा जा रहा है कि यह दुनिया का अब तक प्राप्त प्राचीनतम संगीत-यंत्र है। प्रस्तर उपकरणों से गिद्ध की हड्डी को तराश कर बनायी गयी इस बांसुरी के टुकड़े वर्ष 2008 में दक्षिणी जर्मनी में होल फेल्स की पुरापाषाणकालीन गुफ़ाओं में मिले थे। जर्मनी के तूबिंजेन विश्वविद्यालय के पुरातत्व विज्ञानी निकोलस कोनार्ड ने उन टुकड़ों को असेंबल कर उस पर शोध किया। उनके नेतृत्व में उस प्रागैतिहासिक बांसुरी पर हुए शोध के नतीजे हाल ही में नेचर जर्नल में ऑनलाइन प्रकाशित हुए हैं। श्री कोनार्ड के मुताबिक बांसुरी करीब बीस सेंटीमीटर लंबी है और इसमें पांच छेद बनाए गए हैं। कोनार्ड कहते हैं, "स्पष्ट है कि उस समय भी समाज में संगीत का कितना महत्व था।" वहां इस बांसुरी के अलावा हाथी दांत के बने दो बांसुरियों के अवशेष भी मिले हैं। अब तक इस इलाक़े से आठ बांसुरियां मिली हैं। शोध के मुताबिक हड्डी से निर्मित यह बांसुरी उस समय का है जब आधुनिक मानव जाति का यूरोप में बसना शुरु हुआ था।
इस संदर्भ में उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में पुरातात्विक खोजों में पुरा पाषाण युग (Palaeolithic Age) के मानव के जो औजार मिले हैं, वे सामान्यत: पत्थर, हांथी दांत, हड्डी या सीपियों के बने हैं। पक्षी के हड्डी से बनी यह बांसुरी उस युग के मानव में सर्जनात्मक क्षमता और सामुदायिक जीवन की भावना के हो रहे विकास की भी परिचायक है।
(चित्र व खबर के स्रोत : बीबीसी हिन्दी, uk.news.yahoo.com तथा नेशनल ज्योग्राफिक न्यूज)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
भाषा का न सांप्रदायिक आधार होता है, न ही वह शास्त्रीयता के बंधन को मानती है। अपने इस सहज रूप में उसकी संप्रेषणयीता और सौन्दर्य को देखना हो...
-
भूगर्भीय और भूतल जल के दिन-प्रतिदिन गहराते संकट के मूल में हमारी सरकार की एकांगी नीतियां मुख्य रूप से हैं. देश की आजादी के बाद बड़े बांधों,...
-
इस शीर्षक में तल्खी है, इस बात से हमें इंकार नहीं। लेकिन जीएम फसलों की वजह से क्षुब्ध किसानों को तसल्ली देने के लिए इससे बेहतर शब्दावली ...
-
आज हम आपसे हिन्दी के विषय में बातचीत करना चाहते हैं। हो सकता है, हमारे कुछ मित्रों को लगे कि किसान को खेती-बाड़ी की चिंता करनी चाहिए। वह हि...
-
सिर्फ पूंजी पर ही नजर रखना और समाज की अनदेखी करना नैतिकता के लिहाज से गलत है ही, यह गलत अर्थनीति भी है। करीब एक दशक पहले जब देश में आर्थिक स...
-
बिहार की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सहित भारत में अपनी परियोजनाओं पर काम कर रहे तीन संगठनों को वर्ष 2009 के लिए अक्षय ऊर्जा के प्रतिष्ठित ऐशड...
-
आज के समय में टीवी व रेडियो पर मौसम संबंधी जानकारी मिल जाती है। लेकिन सदियों पहले न टीवी-रेडियो थे, न सरकारी मौसम विभाग। ऐसे समय में महान कि...
-
विद्यालय या महाविद्यालय में हममें से लगभग सभी ने साहित्य पढ़ा होगा। लेकिन साहित्य है क्या, इसका जवाब देने में हमें सोचना पड़ जाता है। इसलिए ...
जितनी भी खोजें हो चुकी हैं या हो रहीं हैं वो सब तो बहुत पहले से ही भारतीय सभ्यता में पहले से ही था। हवाई जहाज हमारे लिये कोई नई चीज नहीं है, इसे तो रावण भी उपयोग करता था।
ReplyDeleteतेज नजर खबर पर रखने के लिये आपको बधाई।
वाह क्या खबर लायें हैं ढूंढ के !
ReplyDeleteरोचक जानकारी। लेकिन छिद्रों की दूरी और हड्डी का आकार देखते हुए शंका होती है। क्या इसे बजा कर देखा गया है?
ReplyDeleteवैसे संगीत के प्रमाण अन्य प्राचीन सभ्यताओं में भी मिलते हैं। मैंने कहीं पढ़ा था कि सिन्धु घाटी से मिली प्रसिद्ध 'पशुपति' मुद्रा वास्तव में संगीत के सुरों और महाध्वनि 'प्रणव' को व्यक्त करती है। लेखक ने मुद्रा पर बनी पशु आकृतियों को उन पशुओं की आवाजों और उनको व्यक्त करते मूल स्वरों से जोड़ा था तो केन्द्रीय सींग धारी पुरुष को प्रणव से ।
बेहतरीन खबर लाये हो ठकुर, गब्बर खुश हुआ!!
ReplyDeleteगब्बर के साथ साथ ये सांभा भी खुश हुआ..
ReplyDeleteभाई ये गब्बर और सांबा कॊ ही खुश करेंगे या हमारा भी नम्बर लगेगा?:)
ReplyDeleteरामराम.
ताउ, मैं यह सोच रहा था कि गब्बर और सांभा बांसूरी से खुश होने लगे तो अब गोली-बंदूक की तो पूछ ही नहीं रहेगी :)
ReplyDeleteअनूठी जानकारी
ReplyDelete---
डायनासोर भी तोते की जैसे अखरोट खाते थे
३५ हजार साल ! रोचक !
ReplyDeleteबहुत सुंदर जानकारी दी आप ने,ओर यहां संगीत का भी लोगो को बहुत चाव है.हो सकता है.
ReplyDeleteलेकिन हमारे यहां तो बहुत बर्फ़ गिरती है, फ़िर यह हाथी की हडियां कहा से आ गई,क्योकि हाथी गर्म देशो मे पाये जाते है, ओर जर्मन लोगो ने दुसरे विशव युद्ध से पहले तक काले आदमी भी नही दे्खे थे, यह बाते जब यहां हम बुजुर्गो मे बेठते है तो पता चलती है, जेसे केला भी इन्होने दुसरे विशव युद्ध के बाद ही देखा था
वाह जी वाह.. तो ये बात है..
ReplyDeleteअशोक जी आभार आपका इस जानकारी के लिये।यंहा छत्तीसगढ मे भी सिरपुर मे पुराअवशेषों का मिलना जारी है।पचराही एक नई साईट मिली है।उधर जाना हो नही पा रहा है,जाते ही उसकी जानकारी अवश्य शेयर करूंगा।
ReplyDeleteKoi es khabar ko Talibanio tak pahuchae jo sangeet ke dusman hain.
ReplyDeleteबहुत सुन्दर।
ReplyDeleteउस समय कितने मानव रहे होंगे धरा पर? एक आध करोड़? या कम?