कृषि विज्ञान के क्षेत्र में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसे खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से हरित क्रांति के बाद सबसे अहम माना जा रहा है। ब्रिटेन के लिवरपूल व ब्रिस्टल विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने नॉरविच के जॉन इन्स सेंटर की मदद से गेहूं के जीनोम के जेनेटिक सीक्वेंस को पूरी तरह से डीकोड कर लेने में कामयाबी हासिल की है। सदियों से गेहूं दुनिया भर में मानव का मुख्य आहार रहा है। लेकिन जलवायु परिवर्तन और बढ़ती आबादी के चलते जरूरतों के हिसाब से इसकी उपलब्धता चिंता का विषय बनी हुई थी। वैज्ञानिकों का दावा है कि ताजा उपलब्धि से सूखे और बीमारियों से लड़नेवाले और अधिक उपज देनेवाले प्रभेदों का विकास करने में मदद मिलेगी, जिससे अनाज का उत्पादन काफी बढ़ जाएगा। जाहिर है, तब दुनिया में अधिक लोगों को अधिक मात्रा में खाने के लिए रोटी उपलब्ध होगी।
गौरतलब है कि चावल और मक्का के जीनोम पहले ही डीकोड किए जा चुके हैं। लेकिन जटिल और बड़ी संरचना की वजह से गेहूं के जीनोम को डीकोड करना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य था। गेहूं का जीनोम अब तक डीकोड किया गया सबसे बड़ा जीनोम है। यह आकार में मानव जीनोम से भी पांचगुना बड़ा है। हालांकि जैसा कि इस शोध के अगुआ रहे लिवरपूल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नील हॉल बताते हैं कि जहां मानव जीनोम का सीक्वेंस तैयार करने में पंद्रह साल लगे थे, डीएनए प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति के चलते गेहूं का जेनेटिक सीक्वेंस महज एक साल में तैयार कर लिया गया।
पूरी खबर बीबीसी, द हिन्दू या नवभारत टाइम्स में पढ़ी जा सकती है। फोटो द हिन्दू से साभार।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
आज पहली बार हमारे गांव के मैनेजर बाबू को यह दुनिया अच्छे लोगों और अच्छाइयों से भरी-पूरी लग रही है। जिन पढ़े-लिखे शहरी लोगों को वे जेठ की द...
-
नि कट भविष्य में आचार-विचार के पुराने मानदंडों से काम नहीं चलनेवाला। आनेवाले वर्षों में शाकाहार-मांसाहार के बीच की रेखा भी उतनी स्पष्ट न...
-
मेरे प्रिय कवि केदारनाथ अग्रवाल की एक कविता है : गांव की सड़क शहर को जाती है, शहर छोड़कर जब गांव वापस आती है तब भी गांव रहता है वही गांव, का...
-
भारतीय किसानों को सब्सिडी के नाम पर देश के अंदर और बाहर भवें तनने लगती हैं। हाल ही में अमेरिकी कपास उद्योग के केन्द्रीय संगठन नेशनल कॉटन का...
-
प्रा चीन यूनान के शासक सिकंदर (Alexander) को विश्व विजेता कहा जाता है। लेकिन क्या आप सिकंदर के गुरु को जानते हैं? सिकंदर के गुरु अरस्तु (Ari...
-
मीडिया में पिछले दिनों प्रोफेसर विजय भोसेकर की खबर आयी थी, जिसे शायद आपने देखा हो। गोल्ड मेडल से सम्मानित भारत का यह कृषि वैज्ञानिक इन दिन...
-
स्वाद वाली चीजों से सड़कों पर दौड़नेवाला वाहन तैयार किया जाए, यह सुनने में विचित्र लगता है। शायद इसीलिए आलू-गाजर से रेस कार बनाए जाने की खब...
-
आज के समय में टीवी व रेडियो पर मौसम संबंधी जानकारी मिल जाती है। लेकिन सदियों पहले न टीवी-रेडियो थे, न सरकारी मौसम विभाग। ऐसे समय में महान कि...
-
विदेश से खाद्य पदार्थों के आयात के मामले में काफी सतर्कता बरती जानी चाहिए। हल्की सी चूक भी देश की कृषि और देशवासियों की सेहत के लिए गंभीर र...

महत्वपूर्ण उपलब्धि और महत्वपूर्ण जानकारी भी. आभार. .
ReplyDeletebahut mahatvpurn jaankari.....dhnywad!
ReplyDeleteबहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिली.
ReplyDeleteरामराम.
बहुत अच्छी प्रस्तुति। लेकिन जिस आनाज को कीडे नही खायेगे, या खायेगे तो मर जायेगे, उसे इंसान केसे खायेगा, क्या उस के लिये वो जहर नही होगा.:::?
ReplyDeleteराज भैया, जीन संवर्धन प्रौद्योगिकी में बुराई नहीं है, बुराई है इसके दुरूपयोग में। इसका उपयोग इस तरीके से होना चाहिए कि जैव-विविधता और अनाजों की गुणवत्ता बरकरार रहे। हालांकि मुनाफे के लिए काम करनेवाली निजी कंपनियां ऐसा न कर अक्सर अनाजों की जीन संरचना के साथ खतरनाक छेड़-छाड़ करने लगती हैं, जो मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज के लिए नुकसानदेह है।
ReplyDeleteदेखते हैं। क्या गोदामों में सड़ेगा भी नहीं यह।
ReplyDeleteशुभ समाचार के लिये धन्यवाद!
ReplyDeleteपैदावार तो अभी भी हो रही है, लेकिन जरुरत है शरद पॉवर जैसे अनाज्खोरो को खदेड़ने कि.....
ReplyDeleteFantastic post i really like it Baby Care Products
DeleteGreat news ! ..Thanks.
ReplyDelete