‘’खट्टा-मिट्ठा चूस, दो रुपए में बाल-बच्चा खुश।‘’ दोनों हथेलियों में सस्ते लेमनचूस के छोटे-छोटे पैकेट लिए इन्हीं लफ्जों के साथ सुरीले अंदाज में अपने सामान का विज्ञापन करता दुर्बल-सा आदमी। और, डिब्बे की भीड़-भाड़ में खड़े होने की जगह के लिए संघर्ष कर रहे मटमैले कपड़े पहने दबे-कुचले लोग जो दो रुपए में बच्चों की खुशी खरीदकर खुद भी खुश दिख रहे हैं। पटना-गया लाइन के तरेगना और छोटे-बड़े अन्य स्टेशनों व हाल्टों की मेरे लिए अभी तक पहचान यही थी। यह कयास लगाना काफी रोचक है कि क्या भविष्य में भी मैं उस जगह को इन्हीं बिम्बों के जरिए पहचानूंगा!
बिहार के तरेगना गांव को इतनी अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि सैकड़ों सालों में पहले कभी नहीं मिली होगी। राजधानी पटना से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस छोटे-से गांव में 22 जुलाई की सुबह हुए 21-वीं सदी के सबसे लंबे सूर्यग्रहण को सबसे अधिक समय तक देखा जाना था। अंतरिक्षवैज्ञानिकों का कहना था कि तरेगना सूर्यग्रहण के 'सेंट्रल लाइन' पर स्थित है, और इसलिए यहां ग्रहण को साफ और अधिक समय तक देखने-परखने में आसानी होगी। हालांकि आकाश में बादलों के घिर आने के चलते वहां दुनिया भर से इकट्ठा हुए हजारों लोगों को निराशा ही हाथ लगी। इनमें आम लोगों के अलावा अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा सहित देश-विदेश से आए वैज्ञानिक, खगोलविद, छात्र और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी शामिल थे। इसके बावजूद लोग दिन में रात जैसा अंधेरा देखकर उत्साहित थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तरेगना में खगोलीय अध्ययन के लिए एक केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की। अब देखना है कि वे अपनी घोषणा कितनी जल्द और किस सीमा तक पूरी करते हैं।
माना जाता है कि तरेगना में प्राचीन भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ व खगोलविद आर्यभट (476 ईस्वी) तारों का अध्ययन किया करते थे। बताया जाता है कि तरेगना के पूर्व में 70 फुट की एक मीनार थी। इसी मीनार पर आर्यभट की वेधशाला (ऑब्जर्वेटरी) थी जहां बैठकर वह अपने शिष्यों के साथ ग्रहों की चाल का अध्ययन किया करते थे। तारे गिनने के चलते ही इस जगह का नाम तरेगना पड़ा। ऐसा माना जाता है कि इस जगह का संस्कृत नामाकरण तारक-गणना कालांतर में तरेगना कहा जाने लगा।
उपर दिया गया चित्र, तरेगना गांव के उसी स्थल का है, जहां आर्यभट की वेधशाला होने की बात कही जाती है। हालांकि अब उस जगह पर निजी मकान है।
उल्लेखनीय है कि पटना के समीप ही एक अन्य जगह है जिसका नाम खगौल है। अक्सर कहा जाता है कि यह जगह भी प्राचीन काल में खगोलीय अनुसंधान का केन्द्र था और इसीलिए उसका नाम खगौल पड़ा।
इन जनश्रुतियों में सच्चाई कितनी है, यह कहना मुश्किल है। लेकिन यह तो निश्चित जान पड़ता है कि बिहार की मौजूदा राजधानी पटना का इलाका आर्यभट का कर्मस्थल रहा था। अपनी एकमात्र उपलब पुस्तक आर्यभटीय के एक श्लोक में वे कहते हैं कि उन्होंने इस पुस्तक की रचना कुसुमपुर में की। इतिहासकारों की मान्यता है कि आधुनिक पटना को ही प्राचीनकाल में पाटलीपुत्र, कुसुमपुर और पुष्पपुर भी कहा जाता था।
(फोटो बीबीसी हिन्दी से साभार)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जब देश के अन्य भागों में अपने किसान भाइयों की आत्महत्या की घटनाएं पढ़ता-सुनता हूं तो अक्सर सोचता हूं कि कौन-सी ताकत है जो बिहार व उत्त...
-
11 अप्रैल को हिन्दी के प्रख्यात कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु की पुण्यतिथि थी। उस दिन चाहता था कि उनकी स्मृति से जुड़ी कुछ बातें खेती-...
-
इस शीर्षक में तल्खी है, इस बात से हमें इंकार नहीं। लेकिन जीएम फसलों की वजह से क्षुब्ध किसानों को तसल्ली देने के लिए इससे बेहतर शब्दावली ...
-
आज के समय में टीवी व रेडियो पर मौसम संबंधी जानकारी मिल जाती है। लेकिन सदियों पहले न टीवी-रेडियो थे, न सरकारी मौसम विभाग। ऐसे समय में महान कि...
-
भाषा का न सांप्रदायिक आधार होता है, न ही वह शास्त्रीयता के बंधन को मानती है। अपने इस सहज रूप में उसकी संप्रेषणयीता और सौन्दर्य को देखना हो...
-
भूगर्भीय और भूतल जल के दिन-प्रतिदिन गहराते संकट के मूल में हमारी सरकार की एकांगी नीतियां मुख्य रूप से हैं. देश की आजादी के बाद बड़े बांधों,...
-
देश में खेती का बहुत बडा रकबा असिंचित है या फिर यहां सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं है। ऎसे क्षेत्रों के किसानों के लिए जवाहरलाल नेहरू कृषि वि...
-
संगीत हमारी कृषि संस्कृति का जरूरी हिस्सा है। हमारे गांवों में कोई भी मांगलिक या कृषि संबंधी कार्य गीत-संगीत के बिना संपन्न नहीं होता। घ...
नीतिश कुमार ने तरेगना में खगोलीय अध्ययन के लिए एक केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की है .. इससे तरेगना का नाम हमेशा के लिए प्रसिद्ध रह सकता है .. शुभकामनाएं !!
ReplyDeleteवाह बहुत सुन्दर!! आज के विज्ञानिकों के दीमाग में जो बात अभी आ रही है वो ४७६ इ में ही पता चल चुकी थी?? तो फिर आज का विज्ञान तेज है या पहले का ?? इतने संसाधन होते हुए भी !! खैर तरेगना नाम के साथ जुडी सत्यता को अधिक बल मिला ! बहुत ही सुन्दर जानकारी दी आपने |
ReplyDeleteआर्यभट्ट का नाम सुन पढ़ कर ही रोमांच होता है। कभी हुआ तो ये स्थान देखेंगे!
ReplyDeleteयह एक बढ़िया प्रयास साबित हो सकता है
ReplyDelete---
विज्ञान । HASH OUT SCIENCE
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteअब इतंज़ार है उस केन्द्र के बन जाने का।
ReplyDeleteबहुत बहुत शुक्रिया इस जगह के बारे में विस्तार से बताने के लिए ..आगे क्या होगा यह तो वक़्त ही बताएगा पर इसका बीता कल पढ़ के बहुत अच्छा लगा ..
ReplyDelete