LATEST:


Thursday, September 3, 2009

पेप्‍सी के कैन में मेढक, अमेरिकी प्रशासन की रिपोर्ट में कहा गया


अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत स्थित ओरमोंड बीच में रहनेवाला फ्रेड डीनेग्री हमेशा की तरह गत 23 जुलाई को पेप्‍सी कैन खोलकर पीने लगा तो उसे स्‍वाद कुछ अजीब-सा लगा। जब फ्रेड और उसकी पत्‍नी एमी डीनेग्री ने कैन के अंदर पड़ी चीज को देखा तो वे दंग रह गए। अंदर किसी जीव का अवशेष था जो इतना खराब हो चुका था कि पहचान में आना मुश्किल था। दंपति ने कैमरा से उसके फोटो लिए और अमेरिका के फुड एंड ड्रग एडमिनिस्‍ट्रेशन को खबर की। एफडीए की जांच रिपोर्ट में यह तथ्‍य सामने आया है कि पेप्‍सी कैन में पड़ा जीव-अवशेष मेढक था। पूरी खबर यहां जाकर पढ़ी जा सकती है, लेकिन आगे से इस बात का ध्‍यान तो रखना ही होगा कि चमकनेवाली चीज सोना ही नहीं होती।

10 comments:

हिमांशु । Himanshu said...

जब यह हाल अमेरिका में है तो भारतीय पेप्सी का तो भगवान ही मालिक है । जानकारी का आभार ।

हेमन्त कुमार said...

ऐसे पेय उत्पादों का यह हाल होगा......। किसी ने सोचा भी न होगा । सचेतक रही आप की पोस्ट । आभार ।

राज भाटिय़ा said...

अरे बाप रे..... मुझे तो उलटी आने को हो रही है, पता नही कितनी पेप्पसी मेरे अंदर होगी, लेकिन पिछले दस साल से मेने इन्हे छोड रखा है.

धन्यवाद

Pt.डी.के.शर्मा"वत्स" said...

शुक्र है मेंढक ही था,कोई साँप बिच्छु नहीं!!

ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey said...

उह!

अर्शिया said...

आप क्या समझते हैं कि सिर्फ आप ही पेप्सी पसंद करते हैं।
ह ह हा।
( Treasurer-S. T. )

ताऊ रामपुरिया said...

हे भगवान ! अब क्या होगा?

रामराम.

अभिषेक ओझा said...

अपने यहाँ भी कई बार गुटके के पैकेट और कुछ चीजें मिल चुकी है. लेकिन अमेरिका में हुआ इसलिए इतनी बड़ी खबर बन गयी. ये खबर भी देखिये: http://in.rediff.com/money/2006/apr/26cola.htm

Ghost Buster said...

क्या? मेंढ़क के लिये पेप्सी खरीदनी होती है वहाँ? अपने यहाँ तो पीने के पानी में ऐसे प्राणियों के अवशेष मुफ़्त में सप्लाई होते हैं.

विनय ‘नज़र’ said...

ab kyaa karein

Post a Comment

अपना बहुमूल्‍य समय देने के लिए धन्‍यवाद। अपने विचारों से हमें जरूर अवगत कराएं, उनसे हमारी समझ बढ़ती है।

Related Posts with Thumbnails

Offbeat News

 
रफ़्तार Visit blogadda.com to discover Indian blogs Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा चिट्ठाजगत www.blogvani.com